सेवा मेरा योगदान में विधायक और कलेक्टर ने रोपे पौधे
रीवा सेवा संकल्प अभियान के तहत बैकुंठपुर नगर परिषद में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के बाद विधायक सिरमौर श्री दिव्यराज सिंह तथ कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम में पौधे रोपित किए। सामूहिक रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बैकुण्ठपुर के परिसर में पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना गुप्ता, एसडीएम सिरमौर दृष्टि जायसवाल तथा अन्य अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी पौधारोपण किया।
सेवा मेरा योगदान के तहत विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति ने गंगेव विकासखण्ड की ग्राम पंचायत तिवनी में रासागर तालाब के किनारे पौधारोपण किया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्री विकास तिवारी, सरपंच मुकेश पटेल, सरपंच लक्ष्मी पटेल, सरपंच रामरतन पटेल, जनपद पंचायत के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा आमजनों ने भी पौधे रोपित करके सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। इसी तरह गवर्मेंट हायर सेकण्डरी स्कूल तिघरा में प्राचार्य, शिक्षकों तथा विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। ग्राम पंचायत बड़ाछ में आयोजित जन विश्वास शिविर में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों तथा आमजनों ने पौधारोपण किया। रोपित पौधों की सुरक्षा के भी समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान में पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन के लिए लोगों ने बढ़-चढ़ कर योगदान दिया।
